त्योहारी सीजन को देखते हुए आज किराना जिंसों में शक्कर और बेसन की कीमतों में अच्छा उछाल देखने को मिला है | आज तेजी के बाद शक्कर के भाव 4070 रु प्रति किवंटल तक देखने को मिले है |
चने के बाजार भाव में लगातार तेजी को देखते हुए चना और बेसन की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है | आज तेजी के बाद चना बेसन का भाव 73 रु प्रति के स्तर पर पहुंच चुके है | आज की पोस्ट में हम जानेगे सभी किराना फसलों के ताजा भाव क्या देखने को मिले है ?
किराना जिंसों के ताजा भाव
● गुड (प्र. क्वि.) – 4200-4300
● रस्कट (प्र. क्वि.) – 4000-4050
● चना दाल (प्र. क्वि. )- 7175-7500
● आटा राजभोग 50 किलो – 1400
● खोपरे का गोला -11500-14000
● सिंग दाना- 11000-11500
● बेसन 70 की- 5250-7375
● मक्खन मलाई बेसन – 5325-5350
● मैदा 50 की. – 1500-1650
● सूजी 50 की. -1600-1650
● देशी घी प्रति किलो -475-520
● मूंगफली तेल टीन 15 की. -2950-3000
● सोयाबीन तेल टीन 15 की.-1565-1860
● डालडा घी 15 ल – 1770-1780
● नारियल 120 भर्ती -1500-1550
● तुवर दाल – 13800-14600
● मूंग मोगर – 10000-10400
● उड़द मोगर – 10000-10800
● पोहा – 5000-6000
● मलका मसूर – 6900-7200
शक्कर और बेसन के भाव में तेजी
आज शक्कर और बेसन की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है | इन जिंसों में तेजी के पीछे का एक मुख्य कारण विदेशी बाजारों में आने वाली तेजी है जिसके कारण शक्कर और बेसन के भाव में तेजी देखने को मिली है |