Good Morning – जानिए आज का राशिफल

मंडी भाव के सभी दर्शको को नमस्कार आपका दिन मगलमय हो 

ग्रह राशिफल, अंक ज्योतिषफल एंव टैरोकार्ड राशिफल

◆ राशिफल
मेष:- आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि भी होगी। सेहत की तरफ़ फ़ोकस रखेंगे तो सुधार होगा। परिवार में साधारण समय गुज़रेगा। यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा अन्यथा कष्ट हो सकते हैं। प्रेम संबंध में बेचैनी बढ़ सकती है। अपनी वाणी को कंट्रोल में रखें अन्यथा मुंह से निकले कटु शब्द आपके अपनों को दुख पहुंचा सकते हैं।
वृषभ:- आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होता जाएगा एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। साझेदारी में किए गए निवेश आपके लिए शुभ फलदायी होंगे। आपका परिवार आपके सुख दुःख में साथ देगा। सेहत में भी अच्छे सुधार इस महीने दिखाई देंगे।
मिथुन:- कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई मातृतुल्य महिला आगे बढ़कर इस संबंध में आपकी मदद भी करेगी। आर्थिक मसले लोगों की राय मशवरा लेने के पश्चात धन वृद्धि लेकर आएंगे। प्रेम संबंध सुदृढ़ होंगे एवं आपकी लव लाइफ में काफी बदलाव नजर आते जाएंगे। सेहत में आप जितना अधिक यथार्थवादी रहेंगे उतना अधिक सुकून भी रहेगा।
कर्क:- कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कहीं से सुखद समाचार भी प्राप्त होगा। धन वृद्धि के संयोग तभी बनेंगे जब आप अपनी तरफ से ठोस निर्णय लेने में सक्षम हो पाएंगे। परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत होगा। अपनी सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। नाक कान मुंह से संबंधित कष्ट बढ़ सकते हैं। बुखार आदि की तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में शनै शनै सुधार आएगा।
सिंह:- कार्यक्षेत्र में काफ़ी रिलैक्स महसूस करेंगे एवं प्रॉजेक्‍ट भी समय पर पूर्ण होते जाएंगे। आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। प्रेम संबंध में आप काफ़ी बिज़ी रहेंगे एवं आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। सेहत में भी अच्छे सुधार दिखाई देंगे। घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी एवं हो सकता है कि आप घर में कोई धार्मिक समारोह में शामिल हों।
कन्या:- कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एव इस संबंध में कोई सकारात्मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन वृद्धि के भी शुभ संयोग बनेंगे एवं धैर्य के साथ अपने निवेशों की तरफ ध्यान देंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। सेहत में भी अच्छे सुधार नज़र आ रहे हैं एवं तंदुरुस्ती बनी रहेगी। परिवार में कुछ ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है एवं हिम्मत कर उन पर अमल करेंगे तो भविष्य में सुखी रहेंगे।
तुला:- कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप अपने सहयोगियों के साथ अच्छी अंडरस्‍टेंडिंग बनाकर अपने प्रॉजेक्ट को सफल बनाने में सक्षम रहेंगे। सेहत में अच्छे सुधार इस समय दिखाई देंगे एवं इस संबंध में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद प्राप्त होगी जिनकी आर्थिक पकड़ मज़बूत है। आर्थिक धन वृद्धि साधारण रहेगी। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे एवं आप अपने साथी के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक:- आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि होगी। कोई नया निवेश आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएगा। परिवार में थोड़ा सा रिलैक्स होना सीखें तो बेहतर होगा। सेहत में बंधन महसूस कर सकते हैं एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल नहीं है एवं कुछ हानि हो सकती है। प्रेम संबंध में भी किसी महिला को लेकर मन अशांत हो सकता है।
धनु:- कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं साझेदारी में किए गए कार्य आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। आर्थिक धन वृद्धि के भी शुभ संयोग बनेंगे। प्रेम संबंध सुदृढ़ होंगे एवं उन्हें और सुंदर बनाने के कई अवसर आपको इस समय प्राप्त होंगे। सेहत में भी काफ़ी सुधार इस समय से दिखाई देने लगेगा।
मकर:- कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई महिला इसमें आगे बढ़कर आपकी मदद करेगी। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा एवं बच्चों द्वारा ख़ुशियां दस्तक देंगी। प्रेम संबंध में सुखी रहेंगे लेकिन आपके द्वारा किए गए प्रयासों के बल पर अनुकूल स्थितियां बनती रहेंगी। आर्थिक व्यय इस समय अधिक रहने वाले हैं एवं आपको अपने निवेशों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ:- आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इस संबंध में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद प्राप्त हो सकती है जिन्होंने मेहनत कर एक मुक़ाम हासिल किया हो। प्रेम संबंध में रोमांस शनै शनै पदार्पण करेगा। कार्यक्षेत्र में वैसे तो अनुकूल परिणाम सामने आएंगे लेकिन फिर भी एक ख़लिश मन में बाक़ी रहेगी।
मीन:- कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं संयम से काम लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं अन्य लोगों से मिलकर राय मशवरा करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। सेहत नासाज रहेगी एवं इस तरफ़ ध्यान अवश्य दें। प्रेम संबंध के सुंदर संयोग बनेंगे एवं सुधार आएगा।

◆ अंक ज्योतिष
1 आज थकान का अनुभव करेंगे। आय से निर्वाह योग्य आय का इंतजाम भी बना रहेगा इसलिए ज्यादा चिंताओं में न पड़ें। आज काम का आरंभ माताजी के आगे माथा टेककर शुरू करें।
2 किसी शुभ कार्य में अधिक खर्च हो सकता है। इस समय परिवार के लोगों की ओर से आप पर काम का दबाव भी अधिक रहने वाला है। आप किसी व्यक्ति से मुलाकात से लाभ पा सकते हैं।
3 कुछ नई चीजों की खोज करने का मन करेगा। अपने काम में आपको जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। ताक‍ि कहीं कुछ चीज आपसे अधूरी न रह जाए। पार्टनरशिप में लाभ है।
4 नई जानकारियां आपके ज्ञान को बढ़ाने वाली हैं और आप किसी क्विज में भाग भी लेने का मन बना सकते हैं। कुछ नया भी हासिल कर सकते हैं। इस समय आप बातों को लेकर गंभीर भी दिखाई देंगे।
5 आज आपके लिए जरूरी है कि अपनी तरफ से कोशिश करें क‍ि सभी काम ठीक से कर पाएं। जीवनसाथी के साथ वार्ता करते समय सावधानी बरतें।
6 आपके दोस्त आज आप में कुछ न कुछ कमी निकालने का मौका खोज सकते हैं। ऐसे में निराश न हों और अपनी मजबूती के साथ उनके हर सवाल का जवाब दीजिए। क‍िसी अचानक यात्रा का भी योग बनता है।
7 आप कुछ खोजी प्रवृति के दिखाई देंगे। अपनी पुरानी चीजों के प्रति भी आप का आज लगाव दिखाई दे सकता है। कोई डील फाइनल करने वाले हैं तो भगवान की पूजा करके ही जाएं।
8 गुस्से से खुद को बचाएं क्योंकि वही आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकते हैं। आप खुद को कम नहीं समझें। धीरे-धीरे ही सही पर आपको सफलता जरूर मिलने वाली है।
9 आपको भाई-बहनों की ओर से कुछ मदद मिल सकती है। काम में आप आगे रहने वाले हैं। आज के दिन प्यार को लेकर थोड़े उदासीन भी दिखाई दे सकते हैं। परेशान न हों स्थिति बेहतर होगी।

◆ टेरोकार्ड राशिफल
मेष:- इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे और आपको दोस्‍तों से लाभ होगा।
वृषभ:- आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों का आपके साथ पूरा सहयोग रहेगा।
मिथुन:- नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परिवार में और रिश्‍तेदारों की ओर से आपको पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा।
कर्क:- शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है। बेहतर होगा कि आप बहस और विवाद से बचें।
सिंह:- दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हें समस्याएं उलझाती नहीं है।
कन्या:- आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
तुला:- आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी को परेशानी से आप बाहर निकालने में आप मदद करेंगे।
वृश्चिक:- यह एक व्यस्त और खुशहाल दिन हैं। नए अवसर आपके सामने आएंगे। आपके द्वारा की जाने वाली यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
धनु:- किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्द्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है और आपको लाभ होने की संभावनाएं काफी कम हैं। आपको इस बीच काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।
मकर:- कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी और आपको लाभ होगा।
कुंभ:- नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।
मीन:- कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें। सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें। इस वक्‍त आपको सोशल डिस्‍टेंसिंग पर खासा ध्‍यान देने की जरूरत है।

अन्य मित्रो को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *